हर पल सीमा पे जो खड़ा, वो सेना का जवान है।
हे मेरे देश के रक्षक, हम सबको तुझ पर अभिमान है।
हम दिवाली पर दीप जलाएं, इसलिए तुम स्व-स्वप्नों को जलाते हो।
हम रंगों की खेलें होली, तुम खून की पिचकारी चलाते हो।
तुमसे है हर त्योहार रंगीला, तू तो वतन की शान है।
हे मेरे देश के रक्षक, हम सबको तुझ पर अभिमान है।
चैन की नींद हम तब सोते हैं, जब तुम पहरेदारी करते हो।
हम शांतिमय जीवन जीते हैं, पर तुम हरपल सीमा पर मरते हो।
हम होते मौत देख भयभीत, पर तुम्हारे लबों पर मातृभूमि गान है।
हे मेरे देश के रक्षक, हम सबको तुझ पर अभिमान है।
कुटुंबियों और स्वजनों की याद, तुझे भी आती तो होगी।
बीवी और बच्चों की आँखें, तुझे भी बुलाती तो होंगी।
पर कर्त्तव्यनिष्ठ बन तू डटा है, तुझसा कौन महान है?
हे मेरे देश के रक्षक, हम सबको तुझ पर अभिमान है।


अच्छा प्रयास है 👌
जवाब देंहटाएंDhanyawad 🙏
हटाएंLots of love, respect and strength to all the soldiers who keep us safe and secure. Jai Hind.
जवाब देंहटाएंजय हिन्द
हटाएंराष्ट्रधर्म को निभाने वाले शूरवीर के साहस को गिरती हुई आपकी प्रतिभा पूर्ण सालेख को हार्दिक अभिनंदन
जवाब देंहटाएंDhanywad
हटाएं