वैक्सीन लगवाओ ए दोस्तों, कोविड भगाओ ए दोस्तों।
आगे आओ ए दोस्तों, भ्रम न फैलाओ
ए दोस्तों।
वैक्सीन जो तुम लगवाओगे, कोरोना को तुम भगाओगे।
स्वस्थ फिर तुम बन जाओगे, तो अब लाईन में आओ ए दोस्तों।
वैक्सीन लगवाओ ए दोस्तों, कोविड भगाओ ए दोस्तों।
कैद बहुत दिन रह लिए, दर्द बहुत
अब सह लिए।
आँसू बहुत अब बहा दिए, खुशियाँ फैलाएँ आओ ए दोस्तों।
वैक्सीन लगवाओ ए दोस्तों, कोविड भगाओ ए दोस्तों।
चिंता-निराशा को छोड़कर, बन्दिशों को अन तोड़कर।
वैक्सीन की तरफ खुद को मोड़कर, कोरोना को भगाओ ए दोस्तों।
वैक्सीन लगवाओ ए दोस्तों, कोविड भगाओ ए दोस्तों।
जिंदगी पटरी पर लगे दौड़ने, स्वजनों को अकेले न पड़े छोड़ने।
एक-दूजे से हमें जोड़ने, है ये संजीवन अपनाओ ए दोस्तों।
वैक्सीन लगवाओ ए दोस्तों, कोविड भगाओ ए दोस्तों।

यह कोई संजीवनी नहीं है अपितु डब्ल्यूएचओ सहित बहुत बड़ी-बड़ी मिशनरियों का लाभांशमिशन ही है वास्तव में
जवाब देंहटाएंइसकी जगह आयुर्वेद का विस्तार का सहयोग लिया जाता तो अत्यंत श्रेष्ठ कदम होता भारत एवं विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति के प्रति।
जैसी दृष्टि, वैसी सृष्टि🙏🙏
हटाएं🙏🙏
जवाब देंहटाएं