मेरे बारे में

यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 16 जनवरी 2021

महा टीकाकरण अभियान (MEGA VACCINATION PROGRAMME)

 

वैक्सीन लगवाओ ए दोस्तों, कोविड भगाओ ए दोस्तों।

आगे आओ ए दोस्तों, भ्रम न फैलाओ ए दोस्तों।

 

वैक्सीन जो तुम लगवाओगे, कोरोना को तुम भगाओगे।

स्वस्थ फिर तुम बन जाओगे, तो अब लाईन में आओ ए दोस्तों।

वैक्सीन लगवाओ ए दोस्तों, कोविड भगाओ ए दोस्तों।

 

कैद बहुत दिन रह लिए, दर्द बहुत अब सह लिए।

आँसू बहुत अब बहा दिए, खुशियाँ फैलाएँ आओ ए दोस्तों।

वैक्सीन लगवाओ ए दोस्तों, कोविड भगाओ ए दोस्तों।

 

चिंता-निराशा को छोड़कर, बन्दिशों को अन तोड़कर।

वैक्सीन की तरफ खुद को मोड़कर, कोरोना को भगाओ ए दोस्तों।

वैक्सीन लगवाओ ए दोस्तों, कोविड भगाओ ए दोस्तों।

 

जिंदगी पटरी पर लगे दौड़ने, स्वजनों को अकेले न पड़े छोड़ने।

एक-दूजे से हमें जोड़ने, है ये संजीवन अपनाओ ए दोस्तों।

वैक्सीन लगवाओ ए दोस्तों, कोविड भगाओ ए दोस्तों।




शुक्रवार, 15 जनवरी 2021

सेना का जवान (INDIAN ARMY DAY- सेना दिवस)

हर पल सीमा पे जो खड़ा, वो सेना का जवान है।

हे मेरे देश के रक्षक, हम सबको तुझ पर अभिमान है।

 

हम दिवाली पर दीप जलाएं, इसलिए तुम स्व-स्वप्नों को जलाते हो।

हम रंगों की खेलें होली, तुम खून की पिचकारी चलाते हो।

तुमसे है हर त्योहार रंगीला, तू तो वतन की शान है।

हे मेरे देश के रक्षक, हम सबको तुझ पर अभिमान है।

 

चैन की नींद हम तब सोते हैं, जब तुम पहरेदारी करते हो।

हम शांतिमय जीवन जीते हैं, पर तुम हरपल सीमा पर मरते हो।

हम होते मौत देख भयभीत, पर तुम्हारे लबों पर मातृभूमि गान है।

हे मेरे देश के रक्षक, हम सबको तुझ पर अभिमान है।

 

कुटुंबियों और स्वजनों की याद, तुझे भी आती तो होगी।

बीवी और बच्चों की आँखें, तुझे भी बुलाती तो होंगी।

पर कर्त्तव्यनिष्ठ बन तू डटा है, तुझसा कौन महान है?

हे मेरे देश के रक्षक, हम सबको तुझ पर अभिमान है।

 

मंगलवार, 12 जनवरी 2021

विवेकानंद जी की शिक्षाओं का आधुनिक समय में उपयोग

     

आज 12 जनवरी को विवेकानंद जी का जन्मदिवस है, इसे हम युवा दिवस के रूप में भी मनाते हैं। विवेकानंद जी ने भारत में ही नहीं अपितु विदेशों में भी भारतीय धर्म की पताका लहराने का कार्य किया। इन्होने युवावस्था में ही अमेरिका के शिकागो शहर में विश्व धर्म सम्मेलन में भाग लेकर अपना विश्व प्रसिद्ध भाषण हिन्दी में देकर भारत एवं भारतीय धर्म को एक अलग ही स्थान प्रदान किया था। आज हम यहाँ उनके द्वारा दी गई शिक्षाएँ एवं आधुनिक समय में भी उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डालेंगे।

शिक्षाएँ और उनकी उपयोगिता-

1.   उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाता।

उपयोगिता- आज की युवा पीढ़ी जब मुश्किलों से घबराने लगती है और हार मानने लगती है, तब स्वामीजी की यह शिक्षा उनमें नया जोश भरने का कार्य करती है।

2.   सच्चा पुरुष वही होता है जो हर परिस्थिति में नारी का सम्मान करे।

उपयोगिता- आधुनिक समय में चारों तरफ नारी के साथ होते अमानवीय व्यवहार को देखते हुए यह शिक्षा अगर बालकों को बचपन से ही घर-परिवार-विद्यालय और समाज में दी जाए तो नारी के प्रति होने वाले अपराध और बर्बरता स्वत: ही समाप्त हो जाएंगे।

3.   लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए।   

उपयोगिता-  यह शिक्षा विशेषत: विद्यार्थी वर्ग के लिए उपयुक्त है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी सोशल नेटवर्किंग के जाल में फँस कर अपने लक्ष्य पर ध्यान नहीं केन्द्रित कर पाते हैं और भटक जाते हैं। यह शिक्षा लेकर वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

4.       हर आत्मा ईश्वर से जुड़ी है, करना ये है कि हम इसकी दिव्यता को पहचानें।

उपयोगिता-  आज चारों तरफ जब धर्म सांप्रदायिक लोगों के कारण अनेक बार देश को कठिन वक्त से गुजरना पड़ता है, तब यह शिक्षा बालकों को बचपन से ही दी जानी चाहिए जिस से वे सभी धर्मों का सम्मान करना सीखें और अपने धर्म पर भी अडिग रह सकें।

5.       एक विचार लें और इसे ही अपनी जिंदगी का एकमात्र विचार बना लें। इसी विचार के बारे में सोचें, सपना देखें और इसी विचार पर जीएं।

उपयोगिता- कभी-कभी युवा पीढ़ी एक साथ कई विचार लेकर असमंजस में होती है, वो समझ नहीं पाती है कि उनको भविष्य में करना क्या है? ऐसी परिस्थिति में स्वामीजी कि इस शिक्षा के द्वारा उनका उचित मार्ग-दर्शन किया जा सकता है।

6.       एक समय में एक काम करो और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।

उपयोगिता- कई बार हम देखते हैं कि कुछ लोग एक ही समय में एक साथ कई कार्य कर रहे होते हैं, इसके परिणामस्वरूप इन्हें उतनी सफलता नहीं मिल पाती जितनी मिलनी चाहिए और यह कार्य भी उतना उच्च स्तर का नहीं हो पाता जितना होना चाहिए था। तब व्यक्ति निराश भी हो जाता है, ऐसे में इस शिक्षा को अपना कर वह एक समय में एक ही कार्य करके उसमें सफलता प्राप्त कर सकता है।

7.       एक अच्छे चरित्र का निर्माण हजारों बार ठोकर खाने के बाद ही होता है।

उपयोगिता- कई बार अपने ऊपर आई मुसीबतों और संकटों से घबराकर व्यक्ति अपनी अच्छाइयों को छोड़ने का प्रयास करता है। इस शिक्षा को जीवन में अपनाकर लोग अपनी अच्छाइयों को बनाए रख सकते हैं।

8.       खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।

उपयोगिता- छोटी-छोटी असफलताओं को देखकर मनुष्य कभी-कभी घबरा जाता है और स्वयं को कमजोर समझने लगता है। यह शिक्षा उनको खुद को कमजोर बनाने से बचाती है।

9.       जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।

उपयोगिता- निराश और हताश इंसान अपने ऊपर विश्वास करना छोड़ देता है। यह शिक्षा उसे बताती है कि ईश्वर का एक और नाम विश्वास भी है, इसलिए सबसे पहले स्वयं पर विश्वास करो।

10.    चिंतन करो, चिंता नहीं, नए विचारों को जन्म दो।

उपयोगिता- आज की युवा पीढ़ी में धैर्य और सहनशीलता नहीं है। उन्हें हर कार्य का फल तीव्र गति से और तुरंत चाहिए होता है। ऐसे में किसी चीज का परिणाम देर से या मनोनुकूल नहीं आता है तो वे तनाव और अवसाद में आ जाते हैं। इस परिस्थिति में स्वामीजी की इस शिक्षा द्वारा उनको चिंता-मुक्त करते हुए चिंतन के लिए प्रेरित किया जा सकता है। नए विचारों पर अमल किया जा सकता है।



शुक्रवार, 1 जनवरी 2021

नूतन वर्षाभिनंदनम्

 

स्वागतम् सुस्वागतं, नूतन वर्ष सुस्वागतम्।

पूर्व वर्ष समापनं, नूतन वर्ष त्वम् आगतम्।।

 

सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य-वृद्धि, हृदय-शुद्धिं दायकम्।

ज्ञान-गंगा, विज्ञान-तुङ्गा, संगीत-मृदंगा वादकम्।।

स्वागतम् सुस्वागतं, नूतन वर्ष सुस्वागतम्।

 

मंगल-करणम्, दारिद्र्य-हरणम्, भव तव मनोहरम्।

विगत वर्षे अभवत् यः, ते सङ्कटा: त्वरित विरम्।।

स्वागतम् सुस्वागतं, नूतन वर्ष सुस्वागतम्।

 

मानव-मात्रम्, सुपात्रम्, सर्व-सुख प्रदायकम्।

सर्वे प्राणी: सुखी भवन्तु, एवमस्तु याचकं।।

स्वागतम् सुस्वागतं, नूतन वर्ष सुस्वागतम्।

 

स्वप्न-पूर्णम्, पीडा-चूर्णम्, भविष्य उज्ज्वलम् करणम्।

सर्व-शक्तिमान् त्वम्, सर्वे नमन्ति तव चरणं।।

स्वागतम् सुस्वागतं, नूतन वर्ष सुस्वागतम्।

 

भारतवर्षम् भव विश्वगुरु:, सह्योगं करवाम वयम्।

राष्ट्रध्वज: भारतस्य, सदैव भव उच्चैः उच्चम्।।

स्वागतम् सुस्वागतं, नूतन वर्ष सुस्वागतम्।



 

 

महा टीकाकरण अभियान (MEGA VACCINATION PROGRAMME)

  वैक्सीन लगवाओ ए दोस्तों , कोविड भगाओ ए दोस्तों। आगे आओ ए दोस्तों , भ्रम न फैलाओ ए दोस्तों।   वैक्सीन जो तुम लगवाओगे , कोरोना को त...