सबसे
शक्तिशाली होने पर किसी को भी दंभ में चूर होते आपने अवश्य देखा होगा। इतिहास भी
गवाह है कि अपार शक्ति पाकर बड़े-बड़े ज्ञानी और संयमी भी नियंत्रण खो बैठते हैं,
परंतु क्या कभी ऐसा हुआ है कि ‘सुपर पावर’ कहे जाने वाले राष्ट्र
अमेरिका के प्रेसिडेंट पद पर बैठे चार-चार व्यक्तियों को शांति के लिए नोबल
पुरस्कार दिया गया हो। यह सत्य है, अमेरिका के चार राष्ट्रपति जिन्हें अब तक शांति के
लिए नोबल पुरस्कार दिया गया, वे हैं-
1.
थॉमस
वुडरो विल्सन – 1919
2.
थियोडोर
रुज़वेल्ट - 1906
3.
जिमी
कार्टर – 2002
4.
बराक ओबामा
– 2009
आज हम यहाँ बात कर रहे हैं
बराक ओबामा की। बराक ओबामा का जन्म 4 अगस्त, 1961 ई. में
संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई प्रांत के होनोलूलू नामक स्थान पर हुआ था। इनके
पिता केन्याई मूल के अश्वेत तथा माता अमेरिकी मूल की थीं। इनका पूरा नाम ‘बराक
हुसैन ओबामा’ है। बचपन में इन्हें बैरी नाम से भी पुकारते थे।
1991 में इन्होने हार्वर्ड लॉ स्कूल से स्नातक की डिग्री प्रपट की,
यहाँ पर वे हार्वर्ड लॉ रिव्यू के प्रथम अफ्रीकी अमेरिकी अध्यक्ष पद पर भी रहे।
1992 में इन्होने ‘मिशेल रॉबिन्सन’ से विवाह कर लिया, इनसे इनकी दो पुत्रियाँ हैं- ‘मालिया
और साशा।‘
इन्होने पुस्तकें भी लिखीं, जो बहुत लोकप्रिय रहीं;
1.
ड्रीम्स
फ़्रोम माई फादर: अ स्टोरी ऑफ रेस एंड इन्हेरिटेन्स
2.
द
ओडेसिटी ऑफ होप
3.
चेंज
वी केन बिलीव
इनकी किताबों की
लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इनकी पहली दोनों पुस्तकों को
प्रतिष्ठित ‘ग्रैमी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। दूसरी पुस्तक तो सर्वाधिक बिकने वाली
पुस्तकों में बहुत जल्दी शुमार हो गयी थी। अमेरिकी इतिहास में ओबामा न केवल
पांचवें अफ्रीकी अमेरिकी सीनेटर रहे बल्कि लोकप्रिय वोटों से चुने गए तीसरे और
सीनेट में नियुक्त एकमात्र अफ्रीकी अमेरिकी सीनेटर भी रहे हैं।
4 नवंबर 2008 में वे
अमेरिका के 44वें और ‘प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति’ चुने गए। 20
जनवरी 2009 उनका पहला राष्ट्रपति कार्यकाल शुरू हुआ। 2009 ई. में ही इन्हें
विश्वशांति में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘शांति का नोबल पुरस्कार’ मिला। अपने फले कार्यकाल को सफलता पूर्वक पूर्ण करने के बाद
जनता ने उन्हें दूसरी बार भी राष्ट्रपति के रूप में चुना और इस तरह 20 जनवरी
2013 से 20 जनवरी 2017 तक उनका द्वितीय कार्यकाल रहा। अमेरिकी राष्ट्रपति पद
पर रहते हुये उन्होने मुश्किल वक्त भी देखा। वे ‘डेमोक्रेटिक
पार्टी’ के सदस्य रहे।
बराक ओबामा का व्यक्तित्व
अदम्य इच्छा शक्ति वाले व्यक्ति का है। ऐसा नहीं है कि उनमें कुछ बुरी आदतें या
सामान्य व्यक्ति जैसी कोई बात नहीं थी। परंतु उनकी शख्सियत ने उन्हें आम से ख़ास
अवश्य बना दिया। किसी सामी में वो भी धूम्रपान और शराब के आदि हो गए थे,
परंतु अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर उन्होने इसे छोड़ दिया। उन्होने आइसक्रीम की
दुकान में पार्ट टाईम नौकरी भी की। कॉलेज में अध्यापन कार्य भी किया। धीरे धीरे
उनकी रुचि राजनीति में बढ्ने लगी। लोग उनके विचारों से प्रभावित होने लगे। ओबामा
अङ्ग्रेज़ी भाषा के साथ-साथ स्पैनिश और इंडोनेशियन भाषा के भी अच्छे जानकार हैं।
उनका पसंदीदा खेल बॉक्सिंग है। वे जिन तीन महान व्यक्तियों का जब-तब गुणगान करते
हुये उदाहरण देते हैं, वे हैं- ‘महात्मा गांधी, अब्राहम लिंकन और मार्टिन लूथर।‘
बड़े-बड़े पदों पर रहते हुए
और बहुत व्यस्तताओं के बावजूद भी वो अपने परिवार को हमेशा अच्छा समय और स्नेह देते
रहे हैं। वे एक अच्छे राष्ट्रपति बनने के साथ-साथ अच्छे पति और अच्छे पिता भी हैं।
वे अपनी सफलता का सारा श्रेय अपनी पत्नी मिशेल को देते हैं। वे उन्हें अपनी हमसफर
के साथ-साथ अच्छी दोस्त भी मानते हैं। बराक ओबामा ने राष्ट्रपति बनकर नया इतिहास
गढ़ दिया। इनके चुनाव में 3 करोड़ मतदाताओं ने ‘अर्ली वोटिंग’ के जरिए अपना वोट दर्ज करवा दिया था,
जो एक रिकार्ड है। दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति के रूप में एक अश्वेत का
राष्ट्रपति चुना जाना भी अंतराष्ट्रीय राजनीति में नवीन इतिहास बन गया।
इस तरह अपने दृढ़ इरादों और
कड़े परिश्रम से बराक हुसैन ओबामा ‘फर्श से अर्श’ की नई बुलंदियों को छूने
वाले सबसे ताकतवर और लोकप्रिय मुकाम को हासिल किया।
सीमा शर्मा
![]() |
| लोकप्रिय पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति- बराक ओबामा |


अच्छी जानकारियों भरा एक और आलेख
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
जवाब देंहटाएंMr. Barack Obama is an inspiration for all of us.....even now he and his wife are working tirelessly to help the needy people and children.... Salute to him
जवाब देंहटाएंTrue
हटाएंBarack Obama vastav me American lokpriya president rhe h. Prerak post.
जवाब देंहटाएंDhanyawad
हटाएं