माही, धोनी, एम.एस.धोनी, महेंद्र सिंह धोनी, लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी आदि अनेक नामों से प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज 7 जुलाई को जन्मदिवस है। इनका जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखण्ड के राँची में एक मध्यमवर्गीय राजपूत परिवार में हुआ। इनके पिता का नाम श्री पान सिंह एवं माता का नाम श्रीमती देवकी देवी है।
क्या आप जानते हैं कि सबके चहेते क्रिकेटर धोनी विद्यालय के दिनों में बैडमिंटन और फुटबॉल खेल में रुचि रखते थे। वहाँ इन दोनों खेलों में उन्होंने अपने स्कूल का प्रतिनिधित्व किया और अच्छा प्रदर्शन करने के कारण जिला व क्लब लेवल में चुने गए। सर्वप्रथम उनके फुटबॉल कोच ने उन्हें लोकल क्रिकेट क्लब में खेलने के लिए भेजा। इससे पहले धोनी ने क्रिकेट नहीं खेला था लेकिन अपने विकेट-कीपिंग के कमाल से सबको प्रभावित किया और कमांडो क्लब के (1995-1998) में नियमित विकेटकीपर बने। क्रिकेट क्लब में इनके बढ़िया प्रदर्शन के कारण उन्हें 1997-98 में अंडर 16 चैम्पियनशिप में स्थान मिला। यहाँ भी इन्होने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया।
धोनी ने क्रिकेट को 10वीं कक्षा के बाद
से ही गंभीरता से लिया और आज कहने की आवश्यकता नहीं है कि वो एक बहुत अच्छे
क्रिकेटर बनकर सबके दिलों पर राज कर रहे हैं। धोनी एक आक्रामक सीधे हाथ के
बल्लेबाज और विकेट-कीपर हैं। धोनी उन विकेट-कीपरों में से एक हैं जिन्होंने जूनियर
व भारत के ए क्रिकेट टीम से चलकर राष्ट्रिय दल का हिस्सा बने और उसका प्रतिनिधित्व
भी किया। भारतीय क्रिकेट टीम में अपने प्रवेश से आज तक धोनी की आक्रामक बल्लेबाजी
की शैली, क्षेत्र पर सफलता,
सुलझा हुआ व्यक्तित्व और लम्बे बालों के अलग
अंदाज ने उन्हें भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय खिलाड़ी बना दिया। धोनी ने कई
सम्मान भी प्राप्त किए हैं। जैसे-
1. 2008 में आई सी सी वन डे प्लेयर ऑफ़ ईयर अवार्ड (धोनी पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें ये सम्मान मिला)
2. राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार
3. पद्म भूषण पुरस्कार
4. पद्म श्री पुरस्कार आदि
उनकी कप्तानी में भारत ने 28 साल बाद एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप में दुबारा जीत हासिल की। 2013 में धोनी की कप्तानी में भारत पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का विजेता बना। धोनी विश्व के पहले ऐसे कप्तान बन गए जिनके पास आई सी सी के सभी कप हैं। 2014 में इनके टेस्ट क्रिकेट को अलविदा के फैसले से क्रिकेट जगत और इनके प्रशंसक हैरान रह गए।
धोनी ने लगातार दूसरी बार 2015 क्रिकेट विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया और पहली बार भारत ने सभी ग्रुप मैच जीते और साथ ही इन्होने लगातार विश्व कप मैच में जीतकर नया रिकॉर्ड भी बनाया। ये भारत के पहले ऐसे कप्तान बने जिन्होंने 100 वन डे मैच जिताए हों।
4 जनवरी 2017 को धोनी ने भारतीय एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय और ट्वेंटी -20 अंतर्राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी छोड़ दी। वे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। धोनी भारतीय एक दिवसीय टीम के अब तक के सबसे शांतचित्त कप्तान के रूप में जाने जाते हैं।
सीमा शर्मा
![]() |
| HAPPY BIRTHDAY |


जुझारूपन से जश्न की ओर का अच्छा लेख।
जवाब देंहटाएंDhanyavad
जवाब देंहटाएंMahi Sir..... Captain Cool.....😌
जवाब देंहटाएंRight
हटाएंInformative post
जवाब देंहटाएंThanks
हटाएं