मेरे बारे में

यह ब्लॉग खोजें

बुधवार, 1 जुलाई 2020

चिकित्सक-ईश्वर का अवतार

    कहते हैं भगवान के अनेक रूप  हैं। कोई एक ईश्वर की छवि तो सभी के मन-मंदिर में निवास करती ही है। सभी धर्म के लोग उसे अलग-अलग नाम से पुकारते हैं। जैसे- भगवान, परवरदिगार, वाहे गुरु, यीशु आदि। माना जाता है कि ईश्वर सर्वव्यापी है, सब जगह निवास करता है। पृथ्वी पर भी ईश्वर अनेक रूपों में दिखाई देता है, जैसे-माता-पिता, गुरु, छोटा बच्चा और चिकित्सक।

    इन्हीं अनेक रूपों में से एक रूप चिकित्सक की आज हम बात करते हैं। चिकित्सक को ईश्वर इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह रोगी की जान बचाकर उसे नवजीवन प्रदान करता है। वर्तमान कोरोना काल में तो चिकित्सक साक्षात् ईश्वरीय अवतार ही हैं। 24 -24 घंटे पी.पी.ई. किट पहने, अपने घर-परिवार से दूर रहकर वे केवल कोरोना मरीजों का ईलाज करने वाले कोरोना महायोद्धा हैं।

    आज 30 वाँ भारतीय राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस है। यह दिवस सभी देशों में वर्ष के अलग-अलग दिनों को मनाया जाता है। भारत में इसे हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है। इसे मनाने का प्रमुख कारण चिकित्सकों को उनके अमूल्य योगदान का सम्मान देना है। भारत में इसे मनाने की शुरुआत वर्ष 1991 से हुई थी। इसे 1 जुलाई को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 1 जुलाई को ही हमारे देश के महान चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधानचंद्र रॉय का जन्म दिवस और पुण्यतिथि होती है। यह दिन उन्हीं की याद और सम्मान में चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इनका जन्म 1 जुलाई 1882 को बिहार में हुआ था।

    चिकित्सक समाज में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चिकित्सक दिवस को मनाने के लिए प्रतिवर्ष एक थीम भी रखी जाती है। इस वर्ष की थीम है 'कोविड-19 से मृत्युदर को कम करना (Lessen the mortality of COVID-19 )' इस दिवस को मनाने का महत्व यह है कि सभी चिकित्सक अपनी जिम्मेदारियों को समझें और लोगों के स्वास्थ्य से सम्बंधित दुःख, तकलीफ और रोग आदि के प्रति सजग रहें।

ईश्वर रूप में जिनकी , पूजा सब करते हैं।

       कोरोना के योद्धा हैं वो, चिकित्सक उनको कहते हैं।

                                                        सीमा शर्मा


1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस ...


6 टिप्‍पणियां:

  1. लेख ईश्वरीय स्वरूप की व्यापकता दिखाता है बस आवश्यकता है उस उस स्वरूप में अपनी जिम्मेदारियां एवं कर्तव्य को समझने की जो वर्तमान में भ्रष्टाचार एवं स्वार्थ लोलुपता के कारण मानव की जगह है दानव का रूप ले रहा है।

    जवाब देंहटाएं
  2. Aaj ke samay sahi kha ki doctor hi bhagwan hai.

    जवाब देंहटाएं

महा टीकाकरण अभियान (MEGA VACCINATION PROGRAMME)

  वैक्सीन लगवाओ ए दोस्तों , कोविड भगाओ ए दोस्तों। आगे आओ ए दोस्तों , भ्रम न फैलाओ ए दोस्तों।   वैक्सीन जो तुम लगवाओगे , कोरोना को त...