मेरे बारे में

यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 23 जून 2020

इंटरनेशनल ओलम्पिक दिवस

खेलों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज खेलों का महाकुम्भ कहे जाने वाले ओलम्पिक खेलों का उत्सव मनाने का दिन है। जी हाँ! आज इंटरनेशनल ओलम्पिक डे है। ओलम्पिक विश्वस्तरीय खेल प्रतियोगिता का एक बहुत बड़ा मंच है। सभी देशो के अनेक खेलों को एक साथ खेलने व देखने का अवसर ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता में ही मिलता है।

यह क्रीड़ोत्सव आज के दिन दुनियाभर में बहुत उमंग व उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह उत्सव खेल और स्वास्थ्य से सम्बंधित है, इसलिए खेलिए और स्वस्थ रहिए। इस दिन दुनिया के सभी भागों में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सभी देशों के अनेक खिलाड़ी इन आयोजनों का हिस्सा बनते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति की स्थापना २३ जून १८९४ में सोरबोन, पेरिस में हुई थी, परन्तु पहली बार ओलम्पिक दिवस २३ जून १९४८ को मनाया गया था। तब से प्रत्येक वर्ष २३ जून को इसे मनाया जाता है। पहली बार आधुनिक ओलम्पिक खेलों का आयोजन ग्रीस की राजधानी एथेंस में वर्ष १८९६ में हुआ था। इनका आयोजन प्रत्येक ४ वर्षों के अंतराल पर अलग-अलग देशों में किया जाता है।

आज के इस उत्सव में विश्व के किसी भी देश से कोई भी भाग ले सकता है। इसमें भाग लेने के लिए खिलाड़ी या ओलम्पियन होना आवश्यक नहीं है। आपका कोई पसंदीदा खेल, खिलाड़ी या देश हो तो भी आप उसका उत्साहवर्धन करने के लिए भी इसमें भाग ले सकते हैं।

वैसे तो प्रत्येक वर्ष इसे बहुत बड़े उत्सव के रूप में कई देशों में मनाया जाता है, परन्तु इस बार कोरोना महामारी के कारण इसे सभी देशों में डिजिटल प्लेटफार्म पर ही मनाया जा रहा है। सभी देश और बड़े-बड़े खिलाड़ी ऑनलाइन वर्कआउट करते हुए अपने वीडियो और फ़ोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करेंगे। अगर आप भी इनके फैन हैं तो आप भी ऑनलाइन वर्कआउट करते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से ही उसमें भाग ले सकते हैं।

ओलम्पिक खेल समिति के तीन आधार स्तम्भ हैं-'आगे बढ़ो', 'सीखो' और 'खोजो' अनेक देशों ने तो इन स्तम्भों को स्कूली पाठ्यक्रम में भी शामिल कर लिया है। हमारे देश की तरफ से इस बार ओलम्पिक २०१६ की एकल बैडमिंटन प्रतियोगिता की रजत पदक विजेता पी.वी.सिंधू ऑनलाइन भाग लेंगी।

                                                                सीमा शर्मा

International Olympic Day 2020: Know why we celebrate this day on ...

8 टिप्‍पणियां:

  1. इस लेख से ओलंपिक खेलों के बारे में अच्छी जानकारी मिलती है।

    जवाब देंहटाएं
  2. नित्य प्रति के आलेखों से कुछ हटकर एक सारांश भूत ओलंपियन जानकारी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  3. Again a very informative post......ur content is amazing.....keep posting such amazing and informative posts.....abki baar to pta nhi Olympics honge bhi ya nhi😅

    जवाब देंहटाएं
  4. Aaj k lekh se Olympic games k bare me achhi jankari milti hai.

    जवाब देंहटाएं

महा टीकाकरण अभियान (MEGA VACCINATION PROGRAMME)

  वैक्सीन लगवाओ ए दोस्तों , कोविड भगाओ ए दोस्तों। आगे आओ ए दोस्तों , भ्रम न फैलाओ ए दोस्तों।   वैक्सीन जो तुम लगवाओगे , कोरोना को त...