आज देश की सरहदों पर जो दुश्मन दाँव खेल रहे हैं, उनको अब सटीक प्रत्युत्तर देने की आवश्यकता है। पाकिस्तान
हो, चाहे चीन हो या फिर अन्य
कोई देश हो, सभी ये जान लें
कि भारत अब कमज़ोर नहीं है। यदि वह ज्ञान में विश्व गुरु है तो वीरता में भी
जगविख्यात है। यहाँ देशभक्तों की कमी नहीं है। यहाँ के बच्चे-बच्चे के दिल में
हिंदुस्तान बसता है।
हमें बचपन से ही यह सिखाया जाता है - 'जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी' अर्थात् माँ और मातृभूमि स्वर्ग से भी महान होती हैं। अतः इस पर बिलकुल भी आँच नहीं आने देंगे। भारत के बच्चे स्कूल की किताबों में भी देशभक्ति की शिक्षा लेते हैं। यहाँ इन्हें कविता भी यही पढ़ाई जाती है - ' जो भरा नहीं है भावों से, बहती जिसमें रसधार नहीं वह ह्रदय नहीं है पत्थर है जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं'। अतः कोई देश किसी छोटे और गरीब देश के कंधे पर बन्दूक रखकर भी मेरे देश को निशाना बनाने की कोशिश करेगा, तो यहाँ हर घर से देशभक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ेगा, जो दुश्मन के लिए प्रलयंकारी साबित होगा।
इसी देशभक्ति के जज़्बे के साथ मेरी आज की कविता-
उठो जवानों देश बुलाता, मांग रहा बलिदान है।
वीरों की ये धरती है, मेरा देश महान है।
सीमा पर जो डटा हुआ है, प्रहरी बन कर खड़ा हुआ है।
देश-सुरक्षा का दायित्व, संजोये मन में बड़ा हुआ है।
सीना ताने लड़ रहा जो, जांबाज़ वो जवान
है।
वीरों की ये ................................................
तीनों सेना डटी हुई हैं, देश पर मर-मिटने हर दम।
देश का बच्चा-बच्चा भी है, नहीं किसी सैनिक से कम।
दिल में देशप्रेम न हो तो, वह भी क्या इंसान है?
वीरों की ये ................................................
आओ वीरों समय आ गया, अपना फ़र्ज़ निभाने का।
शत्रु सरहद पर खड़ा है, बचकर नहीं अब वो जाने का।
तिरंगे में लिपट कर आना तो, देशभक्तों की शान
है।
वीरों की ये ................................................
देश मेरा ताकतवर है अब, दुश्मन ये भी जान ले।
लहू का बदला लहू से लेंगे, वरना रिपु हार मान ले।
जल में पनडुब्बी,
थल पर टैंक, नीलगगन में विमान है।
वीरों की ये ................................................
सीमा शर्मा

बहुत ही खूबसूरत तरीके से लिखी गई कविता! एकदम देशभक्ति की भावनाएं जगा दी। सबसे उत्तम बात यह कि आज कोई राष्ट्रीय दिवस नहीं है। इसी तरह हर वक़्त अपने जवानों को ज़हन में ज़िंदा रख कर उनका हौसला बढ़ाते रहना है, और गर्व से बोलना है - "हमारा भारत महान"!
जवाब देंहटाएंSACH HAI HAMARA BHARAT MAHAN.
हटाएंदेशभक्ति से ओतप्रोत कविता।
जवाब देंहटाएंसलाम है हमारी Indian Armed Forces Ko
अत्यन्त भावपूर्ण रचना।
DHANYWAD
हटाएंJai Hind. Very emotional and patriotic poem. Congrats to the writer💐
जवाब देंहटाएंTHANKS
हटाएंदेश भक्ति से भरी जोशीली कविता। जय जवान! जय भारत!
जवाब देंहटाएंJAI JAWAN-JAI BHARAT
जवाब देंहटाएं